फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   action

समूह गठन प्रक्रिया धीमी देख डीडीओ ने लगाई फटकार

Tue, 12 Jan 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
action
तेराजाकेट। जिला विकास अधिकारी एनबी सविता ने मंगलवार को विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। लक्ष्य के सापेक्ष स्वयं सहायता समूहों का गठन न होने पर ब्लाक मिशन मैनेजर साजिया को कड़ी फटकार लगा दी। सेवा पुस्तिकाएं व मनरेगा रजिस्टर अधूरा देख नाराजगी जताई। सभी अधूरे कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत 370 के लक्ष्य के सापेक्ष 108 समूहों के गठन पर ब्लाक मिशन मैनेजर साजिया को एक सप्ताह के अंदर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। लिपिक आशुतोष राजपूत व सचिव संजय पटेल की सेवा पुस्तिका में फोटो चस्पा नहीं थी। सत्यापन भी नहीं हुआ था।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री आवास योजना में मनरेगा के तहत 90 दिन मजदूरी के मस्टर रोल का अभिलेखों में उल्लेख नहीं किया गया था। आधे-अधूरे अभिलेख पर उन्होंने लेखाकार को एक सप्ताह के अंदर अधूरे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ व सुपरवाइजर मौजूद नहीं थीं। ब्लाक परिसर में बनवाए गए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के मॉडल को अधूरा देख डीडीओ ने जेई को शीघ्र कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद डीडीओ ने ग्राम पंचायत सकरहनी में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों को भी देखा। इस मौके पर बीडीओ उपेंद्र नाथ खरवार, एडीओ मुनीश गौड़ सहित सभी ब्लाक कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed