{"_id":"629b7707d303f832774c60ab","slug":"action-acmo-chapa-kannauj-news-knp7005745118","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएमओ ने डाला छापा , क्लीनिक छोड़ फरार हुए झोलाछाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएमओ ने डाला छापा , क्लीनिक छोड़ फरार हुए झोलाछाप
विज्ञापन
तिर्वा। एसीएमओ ने शनिवार को कस्बा क्षेत्र के कई क्लीनिकों और मेडिकल स्टोर पर छापा डाला। जानकारी मिलते ही झोलाछाप क्लीनिक छोड़ कर फरार हो गए।
शनिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. जेजे राम ने तिर्वा और ठठिया क्षेत्र के कई क्लीनिकों पर जांच के लिए पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने ठठिया क्षेत्र के जनेरी गांव में स्थित एक क्लीनिक पर छापा डाला । इस दौरान क्लीनिक संचालक मौके से फरार हो गया।
इसके बाद उन्होंने तिर्वा क्षेत्र के कनौली गांव में एक मेडिकल स्टोर संचालक पर मरीजों का इलाज करने की शिकायत पर जांच की। यहां उसके पास से कोई भी चिकित्सा कार्य करते हुए नही पाया गया और न ही कोई उपकरण मिले।
क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के टीम की मौजूदगी की खबर सुनते ही आसपास के झोलाछाप ने अपना-अपना क्लीनिक बंद कर दिया और फरार हो गए।
डिप्टी सीएमओ डॉ. जेजे राम ने बताया कि जनेरी गांव में स्थित क्लीनिक संचालक व कनौली गांव में मेडिकल स्टोर संचालक की शिकायत पर जांच की गई थी।
क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी डॉक्टर चिकित्सा कार्य करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जायेगी।