फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Accused of raping a teenager arrested in an encounter with a reward of one lakh

Kannauj News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी एक लाख का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2023 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a teenager arrested in an encounter with a reward of one lakh
कन्नौज। किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश और उसे गंभीर घायल करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित था, आरोपी पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय किशोरी 23 अक्तूबर 2022 को बाजार से मिट्टी की गोलक खरीदने गई थी। तभी पड़ोसी जिला फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के खुदागंज निवासी रामजी वर्मा (19) पुत्र रमेश ने उसे बहलाकर गुरसहायगंज के डाक बंगला परिसर में ले गया। उससे दुष्कर्म की कोशिश की। नाकाम होने पर ईंट-पत्थर से कई वार कर मरणासन्न कर दिया था। उसे मरा समझकर आरोपी झाड़ियों में फेंककर भाग गया था। किशोरी को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट व इसके बाद रीजेंसी में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

इधर, आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर तलाश की गई। उसकी तस्वीरों का पर्चा भी छपवाया गया था। पुलिस ने उसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता से लेकर दक्षिण भारत के अलग-अलग शहरों में भी तलाशा था। बृहस्पतिवार की रात वह अपने घर के लिए आया था। पुलिस को उसके आने की भनक मिल गई। शुक्रवार की सुबह तीन बजे पुलिस ने उसे गुरसहायगंज कोतवाली के तेराजाकेट-मलिकपुर के रास्ते से खुदागंज घर जाते समय गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि घेराबंदी करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर दो फायर किया। जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी है। एसपी ने बताया कि उससे पूछताछ में कई और घटना में शामिल होने की बात सामने आई है। उसके खिलाफ रासुका के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed