{"_id":"680fcd524fcba6d01e013744","slug":"accused-of-cheating-of-rs-4-lakh-in-the-name-of-getting-a-job-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-129282-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नौकरी दिलवाने के नाम पर चार लाख ठगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नौकरी दिलवाने के नाम पर चार लाख ठगने का आरोप
विज्ञापन
गुरसहायगंज। मार्केटिंग नेटवर्क में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर नौ युवक युवतियों से दो लोगों ने चार लाख रुपये की ठग लिए। पीड़ित बेरोजगार युवक व युवतियों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव तेराजाकेट चौराहे निवासी राम मोहन कश्यप, अनामिका, शाहीन वानो, अमन, ज्योति, जुनैद, विकास, अंजली, रजनेश से सराय प्रयाग निवासी एक युवक ने संपर्क किया। युवक ने सभी लोगों को थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के साथी से मिलवाया। दोनों युवकों ने नेटवर्क मार्केटिंग में अच्छी नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लाख रुपये वसूल लिए। किसी से 40 तो किसी से 50 हजार रुपये ले लिए।
काफी समय बीतने के बाद भी युवक व युवतियों की नौकरी नहीं लगी। बेरोजगार युवक व युवतियों ने दोनों युवकों से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनके मोबाइल नंबर बंद मिले। तलाशने पर भी उनका पता नहीं चला। सोमवार को सभी लोगों ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले युवकों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।