फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Accidents in the death of the innocent,

ट्रक-डंपर की भिड़ंत में हेल्पर की मौत, चालक घायल

Sun, 02 Oct 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 02 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Accidents in the death of the innocent,
क्षतिग्रस्त डंपर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

इंदरगढ़ थानांतर्गत बेला-तिर्वा मार्ग पर उमर्दा कस्बे में शनिवार सुबह ट्रक और डंपर की भिड़ंत में परिचालक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। क्रेन से ट्रक को खिंचवाया गया। इसके बाद चालक और परिचालक को बाहर निकाला जा सका। हादसे से करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन


शनिवार की झांसी से गिट्टी लादकर आ रहा डंपर शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे उमर्दा कस्बे में रामनरेश यादव के मकान के सामने पंचर खड़े ट्रक से जा भिड़ा। तेज आवाज सुन लोग जाग गए। ट्रक में फंसे चालक झांसी के थाना चिरगांव के सिकरी निवासी उदय सिंह पुत्र जमुना प्रसाद व इसी गांव के परिचालक राजकुमार (22) पुत्र भीकम को निकालने का प्रयास किया। ट्रक की बाडी में फंसे होने के कारण नहीं निकाल सके।
विज्ञापन


इसी बीच परिचालक राजकुमार ने दम तोड़ दिया। सूचना पर उमर्दा चौकी प्रभारी उमेश चौरसिया पुलिस बल के साथ पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी इंदरगढ़ थानाध्यक्ष सुरेश कुमार को दी। थानाध्यक्ष ने क्रेन मंगाकर ट्रक को पीछे खिंचवाया। तब चालक और परिचालक को निकाला गया। घायल चालक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। दुर्घटना से डंपर में भरी गिट्टी सड़क पर फैल जाने से बेला-तिर्वा मार्ग जाम हो गया। करीब डेढ़ घंटे जाम लगे रहने के बाद पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर गिट्टी सड़क से हटवाई। इसके बाद मार्ग खुलवाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में मृतक के रिश्तेदार मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरा झंडा कढेरा निवासी रवींद्र ने दूसरे ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि उक्त ट्रक आगे चल रहा था। जब कि डंपर पीछे चल रहा था। अचानक ट्रक के चालक ने ब्रेक लगा दी। इससे डंपर ट्रक के पीछे टकरा गया। परिचालक  की मौके पर मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed