{"_id":"60159d388ebc3ef91d416761","slug":"accident-kannauj-news-knp608947715","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से ट्रक में घुसी कार, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से ट्रक में घुसी कार, तीन की मौत
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पड़ी क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। दिल्ली में एक समारोह में शामिल होकर लौट रहे लोगों की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात पीछे से ट्रक में घुस गई। घने कोहरे के चलते यह हादसा हुआ। कार सवार चार लोगों में तीन की मौत हो गई। एक का सैफई में इलाज चल रहा है।
प्रतापगढ़ निवासी अजीत सिंह चौहान (40) पुत्र राजकुमार सिंह रियल स्टेट में काम करते हैं। इनके साथ अलीगंज (लखनऊ) निवासी मनीष वर्मा (40) पुत्र वीके वर्मा, शिव नगर कालोनी प्रतापगढ़ निवासी पंकज सिंह (30) पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह, कंचन (30) पुत्र चंद्र प्रकाश शुक्रवार को दिल्ली गए थे। यहां समारोह में शामिल होने के बाद रात में कार से लौट रहे थे।
रात लगभग दो बजे नगला विशुना गांव के सामने कार कोहरे की वजह से आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। रफ्तार अधिक होने से कार के परखचे उड़ गए। कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा अधिकारी मनोहर सिंह, नामवर सिंह, गश्ती टीम के अनिल मिश्रा ने घायलों को वाहन का कुछ हिस्सा काटकर बाहर निकाला।
विज्ञापन
यूपीडा की एंबुलेंस से उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई भेज दिया गया। रास्ते में अजीत, पंकज व मनीष की मौत हो गई। कंचन की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बाद में मशीन के जरिए क्षतिग्रस्त कार को हटाकर किनारे खड़ा करा दिया गया।