फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   accident

टायर फटने से खड़ी बस से टकराई कार, चकबंदी कानूनगो की मौत

Sat, 02 Jan 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
accident
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्द से तड़पते घायल। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख/तिर्वा। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रपत्र व लेखन सामग्री लेने आगरा से लखनऊ जा रही टीम की सूमो कार का पहिया धमाके के साथ फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर हुसेपुर गांव के सामने खराब खड़ी स्लीपर बस से टकरा गई। हादसे में चकबंदी कानूनगो की मौत हो गई। छह लोग घायल हैं।
विज्ञापन

शनिवार को आगरा से सेल टेक्स विभाग की सूमो कार लेकर सहायक चकबंदी अधिकारी कन्हैयालाल शर्मा (57) पुत्र योगेंद्र लाल (निवासी 284-वीरमकुंज कैंट, आगरा) लखनऊ से प्रधानी व जिला पंचायत के लिए बैलेट पेपर व अन्य सामग्री लेने जा रहे थे। सूमो को यश विक्रम (35) पुत्र रवींद्र जौहरी चला रहे थे। इनके साथ चकबंदी कानूनगो अनिल कुमार सिंह (38) पुत्र सुखलाल (निवासी 27- बीएनपुरम, वंशी विहार, आगरा), चकबंदी लेखपाल अरुण कुमार (48) पुत्र घासीराम (निवासी सुभाष नगर, अलवतीया, शाहगंज, आगरा) व हीरेंद्र कुमार (48) पुत्र घासीराम (निवासी आवास विकास कालोनी, आगरा), दिनेश (30) पुत्र जयपाल सोलंकी (निवासी जयपुर हाउस, मिढ़ाकुर मलपुरा, आगरा) व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामशंकर (52) पुत्र रामविलास (निवासी ब्राहमण पुरवा, थाना राजगंज, आगरा) थे।
विज्ञापन

सौरिख थाना क्षेत्र मेंहुसेपुर के सामने टोल प्लाजा से पहले कार का पहिया फट गया। इससे कार डिवाइडर से टकरा एक्सप्रेसवे के किनारे खराब खड़ी स्लीपर बस से भिड़ते हुए पलट गई। सूचना पर पहुंचे यूपीडा व पेट्रोलिंग टीम के कर्मचारियों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकलवाकर अनिल व दिनेश को सीएचसी भेजा। चिकित्सकों ने कानूनगो अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों को तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा गया। हादसे की सूचना पर एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता सीएचसी पहुंच गए। घायल दिनेश से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं एसडीएम तिर्वा जयकरन व नायब तहसीलदार मोहित लाल वर्मा ने मेडिकल कालेज पहुंचकर विजय, कन्हैयालाल, रामशंकर, अरुण कुमार, हीरेंद्र की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद कार में मची चीखपुकार
एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुई टाटा सूमो कार में सवार लोगों की चीखें सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। पलटी पड़ी कार के अंदर फंसे घायलों की हालत देखकर कोई भी व्यक्ति मदद की हिम्मत नहीं जुटा सका। यूपीडा व पेट्रोलिंग टीम ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकलवाकर उपचार के लिए भिजवाया।

हादसे को याद कर सिहर उठे दिनेश
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती दिनेश से मिलने पहुंचे एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता ने हादसे के बारे में जानकारी की। एक बारगी दिनेश सिहर उठे। कुछ पल तक अधिकारी के चेहरे को टकटकी लगाए देखते रहे। दिनेश के मुताबिक मौत का मंजर सामने देख सभी की आंखें बंद हो गई थीं। इसके बाद क्या हुआ किसी को होश नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed