{"_id":"60296caa8ebc3ee92b2756bf","slug":"accident-kannauj-news-kannauj-news-knp6118951129","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, आठ घायल
विज्ञापन
सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खराब खड़े ट्रक को दूसरे ट्रक से टोचिंग कर हटाया जा रहा था। तभी उन्नाव से मथुरा जा रही बोलेरो कार अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में भर्ती कराया गया है।
शनिवार की शाम 5 बजे आगरा लखनऊ-एक्सप्रेस वे पर सौरिख ऊसराहर बार्डर के पास खराब हुए ट्रक को दूसरे ट्रक से टोचिंग कर हटाया जा रहा था। उसी समय थाना उन्नाव के थाना बीघापुर निवासी साडे़मऊ निवासी रामनरेश (42) पुत्र श्रीपाल सिंह बोलेरो कार से मथुरा जा रहे थे। कार में पंकज (40) पुत्र शिवराम सिंह, योगेंद्र सिंह (17) पुत्र सुरेंद्र सिंह, अनूप शुक्ला (52) पुत्र बीपी शुक्ला, अंकित सिंह (21) योगेंद्र पाल सिंह, सुरेंद्र सिंह (50) पुत्र जागेश्वर लाल, जितेंद्र सिंह (30) पुत्र रामसेवक सिंह, सौरभ सिंह (29) पुत्र इंद्रदेव सिंह भी बैठे थे। हादसे के बाद कार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, नामवर सिंह व पेट्रोलिंग टीम के अनिल मिश्रा ने एंबुलेंस बुलाकर गंभीर रूप से घायल पंकज व सुरेंद्र को सैफई मेडिकल कालेज भेज दिया। बाकी लोगों को एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार के गंतव्य के लिए भेज दिया गया। बाद में यूपीडा कर्मियों ने हाइड्रा से क्षतिग्रस्त कार का एक्सप्रेस वे से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।
------------