{"_id":"627d49ed0cfbb520ab7cfc98","slug":"accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6964262111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर बंगाल से राजस्थान जा रहे दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर बंगाल से राजस्थान जा रहे दो युवकों की मौत
विज्ञापन
प्रदीप की फ़ाइल फोटो
- फोटो : KANNAUJ
पहले पन्ने के लिए
-----------------
फोटो 11- एक ही प्रदीप की फाइल फोटो।
बंगाल से राजस्थान जा
रहे दो युवकों की मौत
क्रासर
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
तालग्राम (कन्नौज)। पश्चिम बंगाल से राजस्थान जा रहे दो युवकों की बाइक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा गई। अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने उनकी जेब से मिले आधार कार्डों व अन्य कागजों को देखकर परिजनों को सूचना दी।
पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के निशीगंज निवासी प्रदीप बर्मन (25) और राजस्थान के जयपुर निवासी सुब्रत बर्मन उर्फ बिट्टू (24) राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करते थे। 7 मई को प्रदीप के यहां शादी थी, जिसमें शामिल होने सुब्रत गया था। 10 मई को कूच बिहार से राजस्थान के लिए दोनों बाइक से रवाना हुए थे। लगभग 1100 किलोमीटर का सफर तय कर गुरुवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे होते हुए दोनों दोस्त बाइक से जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। हादसे का कारण झपकी आना बताया जा रहा है। पुलिस और यूपीडा अधिकारियों ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया, यहां दोनों ने दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी हरि श्याम सिंह का कहना है कि परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है। यूपीडा सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया ने बताया कि एक बाइक सवार हेलमेट लगाए था, लेकिन लॉक न होने के कारण हेलमेट दूर जा गिरा।