{"_id":"62756f86b980245f0c140f0d","slug":"accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp695307195","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारी में आए ‘‘घर के चिराग’’ की तालाब में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारी में आए ‘‘घर के चिराग’’ की तालाब में डूबकर मौत
विज्ञापन
मासूम के बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। इलाके के गांव निगोह खास में मामा की शादी में मां के साथ आए मासूम बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। गांव के लोगों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला। मासूम का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्राम निगोह खास निवासी पूरन सविता के बेटे गोलू की बारात 23 अप्रैल को पानीपत गई थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए पूरन की बेटी आरती बेटे लवकुश (4) व पति किशन के साथ ससुराल एटा के वसुंधरा खेड़ा से आई थी। शादी समारोह होने के बाद किशन पत्नी व बच्चों को यहां छोड़कर घर लौट गया। शुक्रवार को लवकुश खेलते हुए गांव के बाहर स्थित बड़े मंदिर के पास तालाब के किनारे पहुंच गया। यहां किसी तरह शरीर का संतुलन बिगड़ने से तालाब में गिर पड़ा। काफी देर से लवकुश को घर से गायब देख परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
जानकारी होने पर सभी लोग के किनारे पहुंचे। गांव के कुछ युवकों ने तालाब में घुसकर लवकुश को पानी से बाहर निकाला। जिंदगी की आस में परिजन उसे आनन-फानन में नगर के निजी चिकित्सक के यहां ले गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। किशनपाल एटा परिहवन विभाग में संविदा चालक के पद पर तैनात हैं। उसके दो बेटियां राधिका (7) व प्रियांशी (1) हैं। लवकुश दूसरे नंबर का था।