फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   accident,fire,kannauj,kannauj news,up news

शार्ट सर्किट से कपड़े के शोरूम में लगी आग, दो लाख का नुकसान

Mon, 18 Jul 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
accident,fire,kannauj,kannauj news,up news
सौरिख। खड़िनी स्थित एक कपड़े व साड़ी के शोरूम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने दुकान में भरे कपड़ों को चपेट में ले लिया। आग लगने से आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। फायरब्रिगेड ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। दुकानदार की माने तो आग से करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

खड़िनी चौराहे के पास क्रांति साड़ी एंड रेडीमेड गैलरी के शोरूम में सोमवार की दोपहर बिजली के तारों में शार्ट सर्किट हो गया। इस दौरान निकली चिंगारी कपड़ों पर गिरी और फिर आग फैल गई। आग लगते ही दुकान के अंदर मौजूद ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। शोरूम के बाहर भी भीड़ लग गई। लोगों ने पानी आदि डालकर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। शोरूम संचालक की सूचना पर कुछ ही देर में फायरब्रिगेड पहुंच गई। जब तक आग बुझी, कीमती साड़ियां, रेडीमेड कपड़े व सोफा आदि जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

संचालक किरन ने बताया कि शार्ट सर्किट के दौरान सभी दुकान में थे। आग से जल रहे सोफा आदि को दुकान से बाहर फेंकवा दिया। इसके बाद भी करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed