{"_id":"5fc67abe8ebc3e9bf4623dda","slug":"accidant-kannauj-news-knp5974275150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में तीन घायल
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगला दिलू रोड पर बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। दूसरी घटना में सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम करमुल्लापुर के सामने जीटी रोड पर बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। सभी घायलों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मोहल्ला इब्राहीमगंज निवासी इंदल कुमार शर्मा (48) पुत्र लाखन प्रसाद नगला दिलू रोड स्थित अपने निर्माणाधीन प्लाट पर गए थे। इनके साथ भाई सुभाषनगर निवासी शैलेंद्र कुमार (35) भी थे। बाइक से लौटते समय जनता कोल्ड स्टोरेज के पास ग्राम बरबटापुर निवासी गोलू (20) पुत्र बबलू की बाइक से भिड़ंत हो गई।
गोलू नगर में दूध बांटकर लौट रहे थे। हादसे में तीनों घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने तीनों को उपचार के लिए सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में सिकंदरपुर निवासी रुस्तम (19) पुत्र हरिश्चंद्र किसी काम से बाइक लेकर गुरसहायगंज गए थे। लौटते समय करमुल्लापुर चौराहे पर सामने से आई बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। रुस्तम घायल हो गए। इन्हें गंभीर हालत में सौ शय्या अस्पताल से तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
परिजन उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले गए। रुस्तम हेलमेट लगाए थे। वहीं एक अन्य घटना में थाना तालग्राम के अमोलर निवासी विकास (18) पुत्र श्रीकृष्ण सड़क हादसे में घायल हो गए। इन्हें भी तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।