Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Abhyudaya coaching will start in all three tehsils

Kannauj News: अब तीनों तहसील में शुरू होगी अभ्युदय कोचिंग

Sat, 01 Jul 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 01 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Abhyudaya coaching will start in all three tehsils
कन्नौज। जिले की तीनों तहसील में जल्द ही अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क कोचिंग शुरू होगी। इसका ऐलान शनिवार को यहां शहर के पीएसएम पीजी कॉलेज में हुए मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम के तहत किया गया। वर्ष 2023 में सड़क सुरक्षा व दुर्घटनाओं में मानवीय आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र के रोकथाम के लिए आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण अधिकारी असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से अभ्युदय कोचिंग की शुरुआत की गई है। इसका बहुत अच्छा परिणाम मिला है। व्यवस्थाएं अच्छी हैं। छात्र-छात्राओं ने इसका लाभ उठाया है। इसमें आगे बढ़ते हुए निर्णय लिया गया है कि जिले की तीनों तहसीलों कन्नौज, छिबरामऊ, तिर्वा में एक-एक अभ्युदय कोचिंग की शुरुआत अगले दो माह के अंदर की जाएगी। गरीब तबके के ऐसे छात्र हैं जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवाएं जेईईए नीट, एनडीए, सीडीएस आदि की कोचिंग नहीं कर पाते हैं, ऐसे सभी छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आरंभ की है। यह सभी छात्रों के लिए निशुल्क है।उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को देखते हुए परिवहन विभाग की ओर से जो व्यवस्थाएं की गई हैं, उनको और मजबूत करने के लिए काम हो रहा है। आने वाले समय में जिस प्रकार कन्नौज को नेशनल हाईवे के रूप में मिला है, यह बहुत ही सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग और महानिदेशक, उपाम, उप्र शासन एल. वेंकटेश्वर लू ने कहा कि अभ्युदय से तात्पर्य है कि आध्यात्मिक और भौतिक विकास। कहा कि लगभग एक वर्ष से यह कार्यक्रम जनपद में चल रहा है। यह योजना हर एक युवक के लिए है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन आप लोग न करें उनका पालन करें, क्योंकि वाहन चलाते समय सड़कों पर काफी दुर्घटनाएं होती हैं। लोगों की जान भी जाती है। वाहन चलाते समय हेलमेट,सीट बेल्ट पहनकर चलें और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित रहें। सरकार भी यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ट्रैफिक कानूनों का पालन करा रही है। डीएम शुभ्रान्त शुक्ल ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कहा कि सड़कों पर वाहन हाई स्पीड से ना चलाएं बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन ना चलाएं। जो पढ़ने वाले बच्चे हैं, वह दो पहिया वाहन से जिक जैक ना करें, इससे दुर्घटना होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन


99999999999
मदद करने वाले हुए सम्मानित
वर्ष 2022 में जनवरी से दिसम्बर के बीच चिन्हित गुड सेमेरिटन जिसमें अमित कुमार वर्मा, मोहम्मद अकील, निर्मल तिवारी, प्रदीप कुमार, जुलफिकार अली को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र कानपुर डॉ. विजय कुमार, सहायक सभांगीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन कानपुर नगर विदिशा सिंह, सहायक सभांगीय परिवहन अधिकारी प्रशासन ईज्या तिवारी, सहायक सभांगीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्रीराम बाबू, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed