{"_id":"60c500e48ebc3e3808775d41","slug":"aarthik-tangee-ke-chalate-yuvak-phande-par-lataka-lokadaun-mein-naukaree-chhoot-jaane-se-tha-pareshaan-kannauj-news-knp633820087","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी के चलते युवक फंदे पर लटका, लॉकडाउन में नौकरी छूट जाने से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी के चलते युवक फंदे पर लटका, लॉकडाउन में नौकरी छूट जाने से था परेशान
विज्ञापन
खड़िनी(कन्नौज)। आर्थिक तंगी के चलते युवक घर के बरामदे में गमछे के सहारे फंदे पर लटक गया। घटना के समय परिजन खेत पर थे। लौटने पर जानकारी हुई।
इलाके के नगला मुड़ियन निवासी 24 वर्षीय विपिन पाल दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन के चलते नौकरी छूट गई थी। इससे वह डेढ़ माह से घर पर था। आर्थिक तंगी के चलते परेशान रहता था। पिता रामनरेश पाल ने बताया कि विपिन मेहनती था। नौकरी छूटने से वह परेशान रहता था। वह परिजनों के साथ खेत पर जानवर चराने गए थे।
घर लौटने पर विपिन को फंदे पर लटका देख होश उड़ गए। परिजनों की सहायता से नीचे उतारा। तब तक सांसें थम चुकी थीं। विपिन सात भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। अभी अविवाहित था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।