{"_id":"5e9748e38ebc3e72b4222464","slug":"aanganabaadee-kaaryakarta-bataengee-korona-se-bachaav-ke-tareeke-kannauj-news-knp555412690","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बताएंगी कोरोना से बचाव के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बताएंगी कोरोना से बचाव के तरीके
विज्ञापन
कन्नौज। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और अन्य कर्मचारियों को गैरप्रांतों से लौटे लोगों की जानकारी जुटाने का काम सौंपा गया है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने लाभार्थियों के घर तक पुष्टाहार पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं। पुष्टाहार देते समय लाभार्थी परिवारों को कोरोना से बचाव की जानकारी भी दी जाएगी।
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक के पत्र को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी नीलम कटियार ने बताया कि 1615 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को पोषाहार वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह गैरप्रांत से आने वाले लोगों की सूचनाएं इकट्ठी करने के साथ गर्भवती, धात्री और बच्चों को पोषाहार का वितरण करेंगी। लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे, इसके लिए लाभार्थियों के घर तक पुष्टाहार पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। पोषाहार के वितरण के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई है। पुष्टाहार प्राप्त करने वाले लाभार्थी या उनके परिजनों के हस्ताक्षर लेने के लिए भी कहा गया है।
ऐसे बचें कोरोना से...
-लॉकडाउन का पालन कर घर पर रहें।
-एक दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाए रखें।
-खांसते-छींकते समय रुमाल या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें।
-टिश्यू पेपर को बंद डस्टबिन में ही फेंकें।
-लॉकडाउन के दौरान रिश्तेदारों को घर पर न बुलाएं।
-कोरोना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर संपर्क करें।