फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aandhi se saath bemausam baarish

आंधी के साथ हुई बेमौसम बरसात: गेहूं की फसल में हुआ नुकसान

Tue, 23 Mar 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
aandhi se saath bemausam baarish
छिबरामऊ। सोमवार रात आंधी के साथ बेमौसम बरसात ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। तेज हवाओं के कारण गेहूं, जौ की फसल गिर गई। इससे पैदावार में तकरीबन 30 फीसदी नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ लगभग एक घंटे तक कभी तेज, कभी धीमी गति से बरसात हुई। इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। यह पकने वाली थी। बरसात व तेज हवाओं के कारण फसल खेतों में बिछ गई। सुबह किसान खेतों में पहुंचे तो गेहूं की फसल की हालत देख चेहरों पर मायूसी छा गई। ग्राम सराय दायमगंज के किसान योगेश चंद्र शाक्य ने बताया कि फसल गिरने से पैदावार में 25 से 30 प्रतिशत असर पड़ सकता है। मिघौली के पूर्व प्रधान रामेंद्र सिंह यादव, खुबरियापुर के प्रधान राजपाल सिंह चौहान, अहिरुआ राजारामपुर के रॉबिन यादव, रामबख्श वर्मा, अखिलेश राजपूत, सुधीर दुबे उर्फ कल्लू, कैलाश यादव आदि किसानों का कहना है कि नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed