फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aandhee-paanee se aam, makka, gehoon ko nukasaan, bijalee pol toote

आंधी-पानी से आम, मक्का, गेहूं को नुकसान, बिजली पोल टूटे

Mon, 04 May 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
aandhee-paanee se aam, makka, gehoon ko nukasaan, bijalee pol toote
तेज आंधी से खेत में पलटी पड़ी मक्का की फसल। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। महामारी से जूझ रहे किसानों के लिए आंधी और पानी ने दोहरी मुसीबत खड़ी कर दी है। रविवार देर रात आंधी के साथ तेज बारिश हुई। इससे गेहूं के गट्ठर और मड़ाई के बाद पड़ा भूसा उड़ गया। आम की फसल को नुकसान हुआ है। मक्का की फसल खेत में पलट गई। सुबह फसल देख किसानों के आंसू छलक पड़े। कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे टूटकर गिर पड़े। इससे शहर से लेकर गांवों की आपूर्ति गुल हो गई। बिजली कर्मी फाल्ट दुरुस्त करने में जुटे रहे। सोमवार सुबह 11 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

जिले में गेहूं की 85 फीसदी मड़ाई हो चुकी है। मौसम का मिजाज बिगड़ते देख किसान दिन-रात मड़ाई में लगे हैं। रविवार रात करीब 11 बजे मौसम ने करवट ली। तेज आंधी के बाद बारिश होने लगी। गेहूं की सूखी बालियां टूटकर खेतों में गिर पड़ीं। मड़ाई के बाद खेतों में लगा भूसा आंधी में उड़ गया। इससे किसानों को पशुओं के लिए भूसे की चिंता सताने लगी है। वहीं, बारिश की वजह से कई खेतों में पानी भर गया। इससे गेहूं की कटाई और मड़ाई का काम तीन-चार दिनों के लिए बंद हो गया। तेज आंधी से कन्नौज समेत जसोदा, जलालाबाद, गुरसहायगंज, छिबरामऊ क्षेत्र में पेड़ों के साथ बिजली के पोल टूट गए। अनौगी फीडर क्षेत्र के लच्चीपुर्वा व हजरतपुर में बिजली के कई पोल टूट गए। इससे 10 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। सुबह लाइनमैन पोल और फाल्ट दुरुस्त करने में लगे रहे। कई जगह दोपहर बाद भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

मक्का की फसल में पांच फीसदी नुकसान
उप निदेशक कृषि डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि रविवार देर रात तेज आंधी और पानी से नुकसान हुआ है। मक्का की फसल में पांच फीसदी नुकसान है। इससे पहले 27 अप्रैल को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से करीब 30 फीसदी नुकसान की बात सामने आई थी। इसका राजस्व विभाग से मुआवजा दिया जाएगा। गेहूं और आम को भी नुकसान हुआ है। आकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम की फसल को नुकसान
आंधी-बारिश से आम की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ। छोटे-छोटे आम के फल टूट गए। बागवानों के मुताबिक इस साल फसल अच्छी थी। बड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed