फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aandhee mein phaalt, gul rahee sau gaanvon kee bijalee

आंधी में फाल्ट, गुल रही सौ गांवों की बिजली

Fri, 11 Jun 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
aandhee mein phaalt, gul rahee sau gaanvon kee bijalee
कन्नौज। रात में आई आंधी और पानी से शहर समेत तकरीबन सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। यह रात भर ठप रही। अंडरग्राउंड केबल में आए फाल्ट से यह दिक्कत हुई। सुबह कर्मचारियों ने फाल्ट खोज कर ठीक किया। सुबह दस बजे बिजली आई। इससे सरायमीरा को पूरी रात बिजली न मिलने से लोग परेशान रहे। यही हाल ग्रामीण इलाकों का रहा। फोन करने पर न तो लाइनमैन ने फोन उठाया, न ही अधिकारियों ने। बिजली ठप रहने से लोगों को सुबह पानी की दिक्कत रही।
विज्ञापन

शहर में अंडरग्राउंड केबल होने के बाद भी आंधी-पानी से बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है। गुरुवार की रात आंधी-पानी से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इससे सरायमीरा समेत कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। लोगों ने जानकारी के लिए फोन किया। अधिकारियों, कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया। इससे लोगों में नाराजगी रही। पूरी रात लोगों ने बिना बिजली के सहारे गुजारी। सुबह जेई दीपक कुमार ने लाइनमैन से फाल्ट खोजने के लिए कहा। मंडी समिति के निकट मुख्य लाइन मेें फाल्ट मिला। इसे ठीक कराया गया।
विज्ञापन

वहीं मानपुर विद्युत उपकेंद्र से जुडे़ गांवों के उपभोक्ता आंधी-पानी के दौरान बिजली के लिए तरसते रहे। आंधी व पानी से लाइनों में फाल्ट आ गया था। कई जगह जंफर जल गया। कुछ इंसुलेटर पंचर हो गए। सुबह होने पर लाइनमैन ने फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा चलते ही काट दी जाती बिजली
ग्रामीण इलाकों का हाल खराब है। तेज हवा चलने पर उपकेंद्रों में बैठे एसएसओ आपूर्ति बंद कर देते हैं। आंधी-पानी शांत होने पर सप्लाई चालू करते हैं। इस बीच कहीं न कहीं पर फाल्ट आ जाता है। रात होने से कोई ठीक करने नहीं जाता।
बारिश में फाल्ट खोजना होता मुश्किल
जेई राजेश कुमार का कहना है कि बारिश में फाल्ट होने पर खोजना मुश्किल हो जाता है। रात के अंधेरे में लाइनमैन फाल्ट नहीं खोज पाते हैं। इससे पूरी रात आपूर्ति बंद रहती है। सुबह होने पर फाल्ट का पता चलता है। इसके बाद सुधार किया जाता है।

इंसुलेटर पंचर होने से बंद हुई बिजली
जेई दीपक कनौजिया का कहना है कि रात एक बजे के करीब मंडी समिति के निकट आरएमयू(रिंग मैन यूनिट ) का 11 केवी का इंसुलेटर पंचर हो गया। इससे सरायमीरा को बिजली नहीं मिली। सुबह ठीक करने के बाद सप्लाई बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed