{"_id":"5fb8041e8ebc3e9b9242100e","slug":"aaj-se-bantega-khaadyaann-chaaval-kee-jagah-milega-paanch-kilo-gehoon-kannauj-news-knp595310596","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बंटेगा खाद्यान्न, चावल की जगह मिलेगा पांच किलो गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बंटेगा खाद्यान्न, चावल की जगह मिलेगा पांच किलो गेहूं
विज्ञापन
कन्नौज। अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को शनिवार से पांच किलो गेहूं व एक किलो चना मुफ्त मिलेगा। इससे तीन लाख कार्डधारक लाभान्वित होंगे। इस बार चावल नहीं दिया जाएगा।
किसी को भी राशन की दिक्कत न हो, इसके लिए कोरोना काल में दो बार राशन का वितरण कराया जा रहा है। पहले चरण में वितरण माह की पांच तारीख से 20 तक और दूसरे चरण में 21 तारीख से 30 तक चल रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि इस बार आवंटन मिलने पर सभी कोटेदारों को गेहूं व चना भिजवा दिया गया है। शनिवार से प्रतिकार्ड मुफ्त में पांच किलो गेहूं व एक किलो चना दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कोटेदार खाद्यान्न वितरण करते समय सामाजिक दूरी व सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें। इससे कि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि खाद्यान्न वितरण की हकीकत जानने को दुकानों का निरीक्षण करेंगे। अगर कहीं गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित कोटेदार पर कार्रवाई होगी।