फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A young man who came to his friend's house after a court marriage in Delhi died

Kannauj News: दिल्ली से कोर्ट मैरिज कर दोस्त के घर आए युवक की मौत

Sat, 24 May 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
A young man who came to his friend's house after a court marriage in Delhi died
छिबरामऊ (कन्नौज)। कोर्ट मैरिज करने के एक दिन बाद ही युवक की संदिग्ध हालात में शुक्रवार को माैत हो गई। युवक दोस्त के घर पर आया था। उसने ही अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जनपद कानपुर नगर की कोतवाली बिल्हौर अंतर्गत ग्राम बरौली निवासी अनिल जाटव (32) शाम को छह बजे तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम बलिदासपुर में दोस्त मानसिंह के घर में आया था। रात ़8 बजे अनिल की तबीयत अचानक खराब हो गई। दोस्त मानसिंह ने उसे छिबरामऊ के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। दोस्त ने बताया कि अनिल दिल्ली में उसके साथ प्राइवेट नौकरी करता है। गुरुवार दोपहर को उसने दिल्ली में ही झारखंड की रहने वाली चंचला सिंह से कोर्ट मैरिज की थी। रात को वह पत्नी को लेकर पैतृक गांव आ गया। इसके बाद शाम को वह बलिदासपुर चला आया। यहां रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। अनिल एक पैर से दिव्यांग भी है।
विज्ञापन

अनिल के भाई कमलेश ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। उसका कहना है कि भाई को बीमारी नहीं थी। मानसिंह के कहने पर वह बलिदासपुर आया था, जहां से अचानक उसकी मौत की खबर मिली। उसकी मौत में राज जरूर है, जो दोस्त मानसिंह को पता हो सकता है। डॉक्टरों ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी है। इस संबंध में तालग्राम थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने बताया कि इस संबंध में उन्हें अभी कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed