फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A tractor collided with a motorcycle, killing one person.

Kannauj News: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

Mon, 19 Jan 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
A tractor collided with a motorcycle, killing one person.
गुगरापुर। गुरसहायगंज क्षेत्र में रविवार देर शाम ट्रैक्टर ने बाइकसवार युवकों टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

जीटी रोड मिरगावां क्रासिंग के पास अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही थाना गुरसहायगंज पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज भिजवाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां पर डॉक्टरों ने आकाश (28) निवासी मोहल्ला रामगंज कस्बे थाना गुरसहायगंज को मृत घोषित कर दिया। वहीं रजत द्विवेदी (30) निवासी तिर्वा रोड गुरसहायगंज गंभीर रूप से घायल है। डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed