फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A three-year-old innocent died after being hit by a tractor harrow

Kannauj News: ट्रैक्टर के हैरो से कटकर तीन साल के मासूम की मौत

Sat, 30 Nov 2024 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
A three-year-old innocent died after being hit by a tractor harrow
छिबरामऊ। खेत की जुताई के दौरान पिता के साथ ट्रैक्टर के बोनट पर बैठे मासूम की हैरो से कटकर मौत हो गई। इकलौते पुत्र को मृत देखकर पिता बेसुध होकर खेत में गिर गया। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन



विशुनगढ़ थाना क्षेत्र गांव बहादुरपुर निगोह (छज्जापुर) निवासी मोहन सिंह यादव खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। ट्रैक्टर के बोनट पर ही इकलौते बेटे अन्नू (3) को भी बैठा रखा था। जुताई के दौरान ट्रैक्टर को मोड़ते समय अन्नू के शरीर का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर के पीछे लगे हैरो पर गिर पड़ा। मासूम के गिरते ही मोहन ने ट्रैक्टर को रोक दिया पर तब तक हैरो की चपेट में उसके शरीर के कई टुकड़े हो चुके थे। बेटे के क्षतविक्षत शरीर को देख मोहन खेत में ही बेसुध होकर गिर पड़ा। वहीं, आसपास खेतों में काम कर रहे किसान की भीड़ भी मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर मासूम की मां मोहिनी, बाबा मुकुट सिंह, दादी शारदा देवी समेत अन्य परिजन भी खेत पर पहुंच गए। उधर, हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


दादी-बाबा का लाड़ला था अन्नू

परिजनों ने बताया कि मोहन सिंह यादव तीन भाई है। दो बड़े भाई दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते है । गांव में वे परिवार से अलग रहते हैं। मोहन सिंह पिता मुकुट सिंह व मां शारदा के साथ रहता है। चार साल पहले उसकी शादी मोहिनी के साथ हुई थी। अन्नू इकलौता होने के कारण सभी का लाड़ला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed