फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A teenager who went to feed was raped on the strength of a gun

Kannauj News: चारा डालने गई किशोरी से तमंचे के बल पर दुष्कर्म

Wed, 10 May 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 10 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
A teenager who went to feed was raped on the strength of a gun
छिबरामऊ। क्षेत्र के एक गांव में जानवरों को चारा डालने गई किशोरी के साथ युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पीड़ित पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि आठ मई को वह पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गया था। घर पर उसकी नाबालिग बेटी व छोटे भाई-बहन थे। गांव में उसके दो मकान हैं, जिसमें एक में वह रहता है और दूसरे में अपने जानवर बांधता है। आठ मई को दोपहर तीन बजे उसकी बेटी जानवरों को चारा डालने व पानी पिलाने गई थी। तभी गांव के ही एक युवक ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। अचानक उसका बेटा मौके पर पहुंच गया। उसके चीखने पर कई लोग आ गए तो आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed