फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A retired soldier died of dengue

डेंगू से रिटायर्ड फौजी की मौत

Thu, 07 Nov 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
A retired soldier died of dengue
शोक संतृप्त परिजनों को ढांढस बंधाती पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। ग्राम खानपुर कसावा में बीते कई दिनों से डेंगू से पीड़ित चल रहे रिटायर्ड फौजी की इलाज के दौरान सैफई मेडिकल कालेज में मृत्यु हो गई। उनका शव गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम खानपुर निवासी रिटायर्ड फौजी अखिलेश पाठक पुत्र बाबूराम पाठक को पिछले सप्ताह बुखार आना शुरू हो गया था। परिजनों ने सौ शय्या अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जहां जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर उनका इलाज शुरू कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सैफई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने सैफई में भर्ती करवा दिया, जहां कुछ घंटे उपचार के बाद ही उनकी मृत्यु हो गई। रिटायर्ड फौजी का शव उनके आवास पर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। अखिलेश पाठक की पत्नी बेबी पाठक का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। अखिलेश पाठक के निधन का सूचना पाकर पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतृप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके अलावा राजीव चतुर्वेदी, मुनीष मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी, अश्वनी पाठक, डा. गणेश चतुर्वेदी, प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के पुत्र अंशुल यादव आदि लोगों ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
विज्ञापन

बीएसएफ में सिपाही के पद पर तैनाती के दौरान अखिलेश पाठक कारगिल युद्ध में घायल हो गए थे। उनका इलाज कलकत्ता स्थित बीएसएफ के अस्पताल में हुआ था। सिर में गोली लगने के कारण उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। बाद में उन्हें सेवानिवृत्ति प्रदान कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते कई दिनों से नगर में डेंगू का प्रकोप जारी है। अब तक लगभग आधा सैकड़ा से अधिक लोगों को यह जानलेवा बीमारी अपनी चपेट में ले चुकी है। कुछ मरीज तो उपचार के बाद ठीक हो गई, जबकि कई लोगों की मौत हो चुकी है। सौ शय्या अस्पताल में भर्ती सात मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले। इन मरीजों में से दो की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।

ग्राम नगला दिलू स्थित सौ शय्या अस्पताल में भर्ती ग्राम फरीदपुर निवासी रामऔतार सिंह, राजापुर सौरिख निवासी मुस्कान, राधानगर कालोनी निवासी सेजल, विशुनगढ़ के ग्राम सरदामई निवासी बड़ेलाल, बैजूरामपुर निवासी कृष्णा देवी, ग्राम हाथिन निवासी आशीष व छिबरामऊ की रोशनी की एनएस-1 जांच में में डेंगू के लक्षण पाए गए। चिकित्सकों द्वारा सभी का उपचार किया जा रहा है। बुधवार को हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रामऔतार व बड़ेलाल को रेफर कर दिया। उधर, दूसरी तरफ नगर में डेंगू के मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ने से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है। वहीं, स्वास्थ्य महकमा के जिम्मेदार क्षेत्र में डेंगू फैलने की बात को सिरे से नकार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed