{"_id":"68239aa9648dd6e8df0f72a7","slug":"a-report-has-been-filed-in-the-collision-of-a-crpf-jawan-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-130129-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सीआरपीएफ जवान के टक्कर मारने में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सीआरपीएफ जवान के टक्कर मारने में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कन्नौज। जनपद कासगंज थाना सिड़पुरा गांव भुजपुरा निवासी रितेश कुमारी ने मंगलवार को कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि पति सुनील कुमार सीआरपीएफ आशियाना लखनऊ में तैनात है। वह पांच मई को 10 दिन के अवकाश पर घर आए थे। देश में तनाव को देखते हुए उन्हें वापस बुलाया गया। 11 मई को पति बाइक से वापस जा रहे थे। पीएसएम कॉलेज के सामने कार चालक ने पति की बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद
-- -- --
किसान से मारपीट में दो के खिलाफ रिपोर्ट
कन्नौज। सदर कोतवाली के गांव रत्नापुर निवासी मूलचंद्र ने गांव के शिवकुमार व दीपू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया कि 11 मई की रात को दरवाजे पर खड़ा था। तभी खेती के विवाद में यह लोग गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों भाइयों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। संवाद