{"_id":"69726f390b0e220a530c6504","slug":"a-procession-was-taken-out-by-the-youth-with-121-flags-and-banners-kannauj-news-c-214-1-knj1005-143627-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 121 ध्वज पताका के साथ युवाओं ने निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 121 ध्वज पताका के साथ युवाओं ने निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
छिबरामऊ। अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर ग्राम कुंवरपुर बनवारी में गुरुवार को 121 ध्वज पताकाओं के साथ युवाओं ने शोभायात्रा निकाली। यात्रा में शामिल युवा जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर थिरकते हुए चल रहे थे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर राम भक्तों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।
ध्वज पताका यात्रा का शुभारंभ ग्राम कुंवरपुर बनवारी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ। सजा दो घर को गुलशन सा, अवध में राम आए हैं भजन पर युवा झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा का समापन ब्रह्मदेव मंदिर (सागर वाले बाबा) में पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इस दौरान, गंगेश्वरनाथ मंदिर के महंत प्रेमगिरिजी महाराज, साकेत दीक्षित, मोनू मिश्रा, सुमंत कश्यप, पिंटू चौबे, शोभित शर्मा, सुनील शुक्ला, महेश चंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डाॅ. प्रत्यूष द्विवेदी के प्रतिष्ठान पर शिव शक्ति अखाड़ा के महंत मधुराम शरण ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का भोग लगाया और प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर ऋषभ मिश्रा, पीयूष, शस्त्रधारी संन्यासी हरिओम, योगी, मुल्लन तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं खड़िनी क्षेत्र में भी राम भक्तों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का पूजन और आरती के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा के पास आयोजित इस कार्यक्रम में आलोक प्रताप सिंह बैस, प्रवीण तोमर, दीपू सेंगर, अरविंद गुप्ता, हरिओम आदि मौजूद रहे। -