फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A procession of saplings was taken out under the campaign

Kannauj News: ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के तहत निकाली गई पौधों की बारात

Sat, 06 Jul 2024 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
A procession of saplings was taken out under the campaign
कन्नौज। वन महोत्सव अभियान में पौधों की बारात निकाली गई। डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने पौधों की बारात को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही लोगों को पौधरोपण करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन


डीएम ने वन विभाग की ओर से आयोजित इस पौधों की बारात एवं पौधारोपण जनजागरूकता रैली के माध्यम से उपस्थित छात्रों एवं जन समुदाय को एक पेड़ मां के नाम के तहत जागरूक किया। पौधों की बारात में वन विभाग के कर्मियों के अलावा एसबीएस इंटर कालेज, केके इंटर काॅलेज, माया देवी इंटर काॅलेज के छात्रों व एनसीसी कैडेट के छात्रों, अध्यापकों सहित लगभग 200 लोगों ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने पीपल, बरगद, नीम, अमरूद, आम, कचनार, इमली, ऑवला, शहतूत, बेल, तुलसी, नींबू, सहजन, जामुन, शीशम, अर्जुन, सेमल, पाकड़, गूलर आदि 50 प्रजातियों के पौधों की बारात निकालकर जनसामान्य को पौधारोपण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. हेमंत कुमार सेठ, एडीएम आशीष सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी कन्नौज रेंज लल्लू सिंह एवं अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन



कंपोजिट विद्यालय में किया गया पौधारोपण
वन विभाग की छिबरामऊ रेंज के तहत वन महोत्सव सप्ताह के पांचवें दिन हसेरन सेक्शन के कंपोजिट विद्यालय रौंसा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं वन कर्मियों सहित 65 लोगों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश त्रिपाठी की ओर से पारस पीपल के पौधे का रोपण किया गया। साथ ही बच्चों, अध्यापकों एवं वन कर्मियों ने कंजी, गोल्ड मोहर, आंवला आदि प्रजाति के पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भी हुआ पौधारोपण
विधि विज्ञान प्रयोगशाला तालग्राम के प्रांगण में वन महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। प्रयोगशाला के डिप्टी डायरेक्टर अनिल प्रकाश यादव, साइंटिस्ट ऑफिसर अरुण शर्मा व केपी चौधरी, क्षेत्रीय वन अधिकारी गुरसहायगंज राकेश कुमार चित्तौरिया एवं समस्त स्टाफ के साथ प्रांगण में कचनार, आंवला, आम, जामुन, सहजन, पाकड़, गोल्डमोहर, अमरूद आदि के 100 पौधों का रोपण किया गया। डिप्टी डायरेक्टर ने पौधों से पेड़ तक की गुणवत्ता तथा मानव जीवन में इनके महत्व के विषय पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए। पौधों के संरक्षण आदि पर भी बल दिया।




पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए अधिक से अधिक करें पौधारोपण

मलिकपुर। ग्राम तमियामऊ स्थित कमला देवी बृजनंदन सिंह विद्यालय परिसर में शुक्रवार को शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग एक दर्जन पौधों का रोपण किया। प्रबंधक राजीव कुमार ने कहा कि पौधे ही पर्यावरण को संतुलन बनाने में अहम भूमिका निभाने का काम करते हैं। इसलिए इनकी रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से एक-एक पौधा जरूर लगाने का संकल्प दोहराया है। इस दौरान प्रधानाचार्य चंदन सिंह, शिक्षक कुलदीप कुमार, हिमांशु राठौर, सचिन राजपूत, मुंशु सिंह, प्रतीक्षा यादव, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed