{"_id":"6140e2698ebc3e07583cb53d","slug":"a-nap-on-the-expressway-took-his-life-kannauj-news-knp652200841","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर झपकी ने ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर झपकी ने ले ली जान
विज्ञापन
कुनाल राय(फाइल फोटो)।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। बिहार से दिल्ली जा रहे युवक को झपकी आने से बाइक अनियंत्रित हो गई। वह डिवाइडर से टकरा कर दूर जाकर गिर गई। युवक लोहे की साइड सुरक्षा रेलिंग पर फिसल गया। इससे गर्दन का काफी हिस्सा कट गया।
बिहार प्रदेश के जिला सिवान के थाना हसान गांव के शंकरपुर निवासी कुनाल राय(29) पुत्र शशि भूषण राय दिल्ली में निजी मोबाइल कंपनी में टेक्नीशियन थे। यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे होते हुए बाइक से बिहार से दिल्ली जा रहे थे। थाना तालग्राम के बिचपुर्वा भवनियापुर गांव के बीच झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कुनाल की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर सबसे पहले यूपी 112 डायल के सुखबीर सिंह, प्रदीप, अभिषेक पहुंचे। हादसे की जानकारी यूपीडा और थाना पुलिस को दी गई।
कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने शव को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज की मोर्चरी में रखवा दिया। क्रेन की मदद से बाइक को थाने में खड़ा कराया गया है। परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। कनिष्क राय ने बताया कि भाई सोमवार रात घर से दिल्ली के लिए निकले थे। परिवार में पत्नी ब्यूटी राय और इकलौता पुत्र प्रतीक राय है।