फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A massive fire broke out in a general store due to a short circuit.

Kannauj News: शॉर्ट सर्किट से जनरल स्टोर में भीषण आग

Sat, 10 Jan 2026 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in a general store due to a short circuit.
तिर्वा। कस्बे के ठठिया रोड पर शुक्रवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक जनरल स्टोर में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग ने चंद ही मिनटों में दुकान में रखा 20 लाख रुपये का कीमती सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, ठठिया रोड स्थित इस जनरल स्टोर में शुक्रवार रात नाै बजे अचानक चिंगारियां उठीं और देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख आसपास के व्यापारी और स्थानीय लोग भारी संख्या में मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

दुकानदार संगीता कुशवाहा ने भारी मन से बताया कि आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन इस अग्निकांड में उनका 95 फीसदी सामान नष्ट हो गया है। दुकान में रखा राशन, कॉस्मेटिक्स और अन्य कीमती सामान राख के ढेर में तब्दील हो गया है। इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है, वहीं स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आग को बुझा लिया गया है। नुकसान के आंकलन के लिए एसडीएम को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed