फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A furnace for making raw liquor was caught, one was arrested

Kannauj News: कच्ची शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी, एक को दबोचा गया

Sat, 20 Jan 2024 02:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 20 Jan 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
A furnace for making raw liquor was caught, one was arrested
तालग्राम। थाना क्षेत्र के बनलपुर गांव में पुलिस ने छापा मारकर अवैध शराब की भट्ठी पकड़ी है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर कच्ची शराब के अलावा उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराब बनाने की भट्ठी चलाई जा रही थी। उप निरीक्षक दिनेश कुमार ने पुलिस बल के साथ बलनपुर गांव में दबिश दी। मौके पर गांव के बाहर कंथराज कच्ची शराब तैयार कर रहा था। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेरकर दबोच लिया। उसके कब्जे से प्लास्टिक की कैन में पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। शराब बनाने के उपकरणों में एक सिलिंडर, भट्ठी, केन, पीपा आदि बरामद हुए। मौके पर मिली लहन को मौके पर नष्ट कर दिया। आरोपी को न्यायालय पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed