फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A cunning cyber criminal who duped Rs 3.04 lakh arrested

Kannauj News: 3.04 लाख रुपये ठगने वाला शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

Sun, 08 Jun 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
A cunning cyber criminal who duped Rs 3.04 lakh arrested
कन्नौज। पुलिस ने शातिर साइबर ठग को उसके गृह जनपद देवघर झारखंड से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि किसान की फोर-जी सिम को फाइव-जी करने के लिए उसने किसान से संपर्क किया और खुद को कस्टमर केयर कर्मचारी बताया। इसके बाद किसान से जानकारी हासिल की और यूपीआई के जरिए केसीसी खाते से 3.04 पार कर दिए।
विज्ञापन

पुलिस ने साइबर अपराधी हजरत अंसारी निवासी ग्राम रामपुर थाना मारगो मुंडा जनपद देवघर झारखंड को गिरफ्तार किया है। मामले की शिकायत सकरावा क्षेत्र के किसान नवीन द्वारा साइबर सेल में की गई थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और छानबीन शुरू की। जांच पड़ताल में पकड़े गए आरोपी का नाम सामने आया था। साइबर सेल को इस अपराधी की काफी समय से तलाश थी। ठग पुलिस के रडार पर था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इसके गृह जनपद देवघर झारखंड में जाल बिछाया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर उसे झारखंड में ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में ठग ने बताया कि कोरोना काल से साइबर अपराध कर रहा है और कई लाेगों को ठग चुका है। पुलिस आरोपी की पूरी कुंडली खंगाल रही है, ताकि इसके द्वारा अंजाम दी गई अन्य वारदातों का भी खुलासा किया जा सके। साइबर थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि पकड़े गए साइबर ठग हजरत अंसारी के नेटवर्क की तलाश की जा रही है, जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed