{"_id":"89754","slug":"Kannauj-89754-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास के नाम रिश्वत लेने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास के नाम रिश्वत लेने पर होगी कार्रवाई
Kannauj
Updated Sat, 11 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ (कन्नौज)। ब्लाक प्रमुख सुमन यादव ने चेतावनी दी है कि यदि आवास के नाम पर रिश्वत ली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्लाक प्रमुख सुमन यादव ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायतों में पात्र लाभार्थियों को आवास आवंटित किए गए हैं। पात्र लाभार्थी मानक के अनुरूप आवास निर्माण कराएं। उन्होंने सचेत किया कि वे किसी को भी आवंटन के नाम पर रिश्वत न दें। यदि कोई ब्लाक कर्मी या प्रधान अथवा अन्य कोई रुपए की मांग करे तो इसकी सूचना तत्काल उन्हें दे। उसके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन