{"_id":"79090","slug":"Kannauj-79090-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर का इंजन टूटा, दो किसान घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर का इंजन टूटा, दो किसान घायल
Kannauj
Updated Mon, 28 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
तेराजाकेट (कन्नौज)। कस्बे के निकट ट्रैक्टर का इंजन टूटने से उस पर सवार दो किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
कस्बा समधन निवासी आरिफ पुत्र निजामुद्दीन और हसीम पुत्र शकूर खेत से तरबूज तोड़कर बेचने जा रहे थे। मलिकपुर रोड पर तेराजाकेट के निकट पहुंचते ही अचानक ट्रैक्टर का इंजन बीच से टूटकर जमीन पर गिर गया। इससे ट्रैक्टर पर बैठे दोनों किसान गिरकर घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया।