{"_id":"76863","slug":"Kannauj-76863-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदन पत्र जमा करने को भीड़ उमड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदन पत्र जमा करने को भीड़ उमड़ी
Kannauj
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगरपालिका परिषद में लगाए गए मतदाता जागरूकता मेला में 719 लोगों ने वोट बनवाने के लिए फार्म जमा किए। नाम संशोधन के लिए 19 तथा 6 ने वोट कटवाने का फार्म भरकर जमा किया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लगाए गए मतदाता मेले में पूरे दिन भीड़ लगी रही। सबसे ज्यादा सक्रियता तो संभावित प्रत्याशियों के बीच देखने को मिली।
नगरपालिका परिषद के सभागार में आयोजित मतदाता जागरूकता मेला में बूथ वार 12 टेबिलें लगाई गई थी। पिछली बार की तरह इस बार भी एक टेबिल पर 2 वार्डों की मतदाता सूचियां बूथ वार रखी गई थी। हर टेबिल पर नाम बढ़वाने, संशोधन तथा कटवाने के लिए प्रयुक्त होने वाले फार्म 3 क, 3 ख व 3 ग पर्याप्त संख्या में मौजूद थे। पालिका के बरामदे में पूछताछ काउंटर भी लगाया गया था जिस पर पालिकाकर्मी सत्येदव बाथम लोगों की समस्याएं सुनकर उनकी मदद कर रहे थे।
इस दौरान 719 मतदाताओं ने सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए 19 लोगों ने संशोधन के लिए फार्म भरकर जमा किए जबकि 6 लोगों ने किन्हीं कारणों से मतदाता सूची से अपना नाम हटवाने के लिए फार्म जमा किए।
विज्ञापन
नोडल प्रभारी डायट प्राचार्य अखंडप्रताप सिंह व तहसीलदार भगवतदयाल ने भी नगरपालिका परिषद पहुंचकर मतदाता जागरूकता मेले का अवलोकन किया तथा वहां की व्यवस्था देखकर संतोष व्यक्त करते हुए उचित दिशा निर्देश दिए। मतदाता जागरूकता मेले की सबसे खास बात यह रही कि इस बार वे लोग वोट बढ़वाने के लिए ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे थे जो किसी न किसी वार्ड से सभासद का चुनाव लड़ने की योजना बना चुके हैं। संभावित प्रत्याशिता को ध्यान में रखते हुए ऐसे लोग पूरे दिन सक्रिय रहकर अपने चहेतों के वोट बढ़वाने की जुगत में लगे रहे।