फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   मनरेगा से 12 लाख की कार्ययोजना के प्रस्ताव पारित

मनरेगा से 12 लाख की कार्ययोजना के प्रस्ताव पारित

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Kannauj
Kannauj Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
(
विज्ञापन

छिबरामऊ (कन्नौज)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत रामपुर बैजू की खुली बैठक में बीडीओ प्रेमलता ने विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मनरेगा से 12 लाख की कार्ययोजना के प्रस्ताव पारित किए गए। खुली बैठक के बाद बीडीओ ने सिकंदरपुर निगोह में विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। यहां लगभग सभी शौचालय अधूरे मिले।
नगला जोर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुई खुली बैठक में बीडीओ ने ग्रामीणों से समस्याएं पूछीं। वृद्धावस्था, विधवा व विकलांग पेंशन के लिए दस आवेदन आए। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह पाल ने बताया कि मनरेगा योजना में उपलब्ध धन से जल्दी ही कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। बीडीओ ने कहा कि सभी विकास कार्यों में मानक व गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। बैठक के बाद उन्होंने महिला कांप्लेक्स का निरीक्षण किया। गंदगी पर नाराजगी जताकर महिला सफाईकर्मी को नियमित सफाई के निर्देश दिए। मजरा सिकंदरपुर निगोह पहुंचकर विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। प्रधान पति उदयवीर प्रजापति ने बताया यह मजरा अंबेडकर ग्राम योजना में चयनित था। यहां के लिए 54 महामाया आवास स्वीकृत कर प्रत्येक को बनाने हेतु 45 हजार रूपए दिए गए थे। साथ में शौचालय निर्माण हेतु 1500 रुपए का भुगतान हुआ था।
विज्ञापन

बीडीओ प्रेमलता ने निरीक्षण के दौरान पाया कि कई लाभार्थियों ने अब तक शौचालय नहीं बनाए। जहां बनाए भी गए वहां दरवाजा व छत का काम अब तक नहीं किया गया। एक शौचालय में तो फसल की तोरई भरी मिली। उन्होंने सभी को नोटिस भेजने का निर्देश दिया। गांव में निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्र (बारात घर) में अब तक चहारदीवारी नहीं बनने पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रधान को निर्देश दिया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने तालाब की पैमाइश कराकर सौंदर्यीकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed