{"_id":"76723","slug":"Kannauj-76723-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा की सफाई के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा की सफाई के प्रति जागरूक किया
Kannauj
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। गंगोत्री से गंगा सागर के लिए निकले भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने गंगा सफाई अभियान पर जन जागरूकता की। इस दौरान लोगों को गंगा साफ-सुथरी रखने की नसीहतें दीं। महादेवी घाट पर अधिकारियों व स्थानीय लोगों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की स्थापना के 50 स्वर्णिम वर्ष पूरे होने पर जवानों ने गंगा नदी में एक रिवर राफ्टिंग अभियान प्रारंभ किया है। इसी के तहत यह अभियान गंगोत्री से शुरू होकर गंगा सागर तक 2525 किमी जाएगा। फर्रुखाबाद से चलकर गंगा नदी व सड़क मार्ग से होते हुए टीम लीडर डीआईजी एसएस मिश्रा, डिप्टी लीडर कमांडेंट तरुण कुमार की अगुवाई में सुभाष घोष, निखिल कुमार, निशांत सिंह, रोशन अशवाल, मोहम्मद अली, सतीश कुमार, संतोष सिंह, अमलेश ब्रम्हा, अशोक कुमार, केवल सिंह, देवमन, चिनमन, अशीष सिंह, शिवराम मंडल, शिवा, विशाल, विक्रम सिंह, शंकर लाल की टीम शुक्रवार को कन्नौज पहुंची।
महादेवी घाट पर उप जिलाधिकारी सदर महेश चंद्र शर्मा, तहसीलदार राकेश कुमार सोनी, डीपीआरओ इंद्रपाल सोनकर, नायब तहसीलदार प्रेमकुमार प्रजापति सहित कई अधिकारियों व स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर टीम लीडर ने कहा कि गंगा के किनारे बने शवदाह का लोग नाजायज फायदा उठा रहे हैं। शवों को अधजला ही गंगा में प्रवाह कर देते हैं। इससे गंगा और प्रदूषित हो रही है। शमशान घाट गंगा से दूर बने होने चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राम गंगा और काली नदी से सबसे ज्यादा गंदा पानी गंगा में मिल रहा है। इसमें फैक्ट्रियों का केमिकल व शहरों की गंदगी डाली जा रही है। सरकारी व निजी स्तर पर सभी चाहते हैं कि गंगा साफ-सुथरी रहें। सरकार इन शहरों में ट्रीटमेंट प्लांट लगाए, ताकि साफ पानी ही गंगा नदी तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि हर 50 मीटर के दायरे में वे पानी का सैंपल ले रहे हैं। इनकी जांच कराकर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।