{"_id":"75896","slug":"Kannauj-75896-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने एक्सईन से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने एक्सईन से मांगा स्पष्टीकरण
Kannauj
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम अभी तक तीनों डा. अंबेडकर सामुदायिक केंद्र का निर्माण नहीं करा सका है। इस पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कार्यदाई संस्था के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्हें 15 मई तक हर हाल में अधूरे सामुदायिक केंद्रों का सारा कार्य पूर्ण कराने का अल्टीमेटम दिया गया है। ऐसा न होने पर उनके खिलाफ शासन स्तर पर लिखापढ़ी कर कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी। प्रगति समीक्षा के दौरान डीएम ने पाया कि सरायमीरा आंशिक रंगियनपुरवा व सिकंदरपुर निगोह में काम अभी तक चल रहा है। फिनिशिंग समेत कई कार्य अधूरे हैं। अब तक शासन से इन कार्यों के लिए 65 लाख रुपये का बजट मिल चुका है। डीएम ने वित्तीय वर्ष समाप्त हो जाने के बाद भी कार्य पूर्ण न होने पर नाराजगी जताई। तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण भेजने को कहा गया है। डीएम की मानें तो शासन की योजनाओं का समय से क्रियांवयन न करने वाले अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी जल्द ही सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन