फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया जज्बा

प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया जज्बा

Sun, 09 Nov 2014 05:30 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Sun, 09 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। केके इंटर कालेज खेल मैदान पर माध्यमिक विद्यालयों की दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्य विकास अधिकारी ने गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया। पूरे जिले से आए कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मार्च पॉस्ट निकालकर मुख्य अतिथि को सलामी दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं ने छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर व प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव ने प्रतियोगिताओं के शुभारंभ पर कहा कि खेलकूद में छात्र-छात्राओं को आगे बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। प्रतियोगिताओं में हिस्सेदारी से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को नौकरी व प्रवेश पाने में सहूलियत होती है। खेलकूद से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र अव्वल आकर अपने विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रोशन करे।
विज्ञापन

इससे पहले कृषक इंटर कालेज के छात्र अभिषेक ने खेल मैदान पर मशाल दौड़ लगाकर शांति का संदेश दिया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में पहले दिन सीनियर बालक वर्ग में 800 मी. में सुरजीत प्रथम, सुनील द्वितीय, शिवम ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर में अनुज प्रथम, रोहित द्वितीय, आमेश तृतीय रहे। गोला फेंक में सचिन प्रथम, श्याम कुशवाहा द्वितीय, शिवम यादव तृतीय रहे। जूनियर बालक 100 मी.में मंजेश प्रथम, भूरा द्वितीय, संदीप तृतीय रहे। 800 मी.में आनंद प्रथम, अमित द्वितीय, कमलेश तृतीय रहे। गोला फेंक में अभिषेक प्रथम, धर्मराज द्वितीय, रोहित तृतीय रहे। सब जूनियर बालक 100 मीटर में शिवम प्रथम, अतुल द्वितीय, अभिषेक तृतीय रहे। सीनियर बालिका 800 में मुन्नी प्रथम, आरती द्वितीय, नीलम तृतीय रही। लंबी कूद गोल्डी प्रथम, मुन्नी द्वितीय, सविता तृतीय, गोला फेंक में रमा यादव प्रथम, पूनम द्वितीय, लवली तृतीय रही। जूनियर बालिका 800 मीटर में प्रिया प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय, निशा तृतीय रही। लंबी कूद में संध्या प्रथम, शबनम द्वितीय, रागिनी तृतीय, गोला फेंक में वंदना प्रथम, आरती द्वितीय, पूजा तृतीय रही। सब जूनियर बालिका 600 में प्रतिभा सिंह प्रथम, रंगोली द्वितीय, शोभा तृतीय, लंबी कूद में रेवती प्रथम, अंशिका द्वितीय रही। इस मौके पर डीआईओएस, मेजर एनसी टंडन, केके इंटर कालेज प्रधानाचार्य वीके श्रीवास्तव, प्रबंधक गुड्डू सक्सेना, एके शर्मा, दीपक तिवारी, आलोक मिश्रा सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed