{"_id":"35-205120","slug":"Kannauj-205120-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की दुकानों पर छापा, एक दुकान का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की दुकानों पर छापा, एक दुकान का लाइसेंस निलंबित
Kannauj
Updated Sun, 09 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 08 केएनजेपी-25 तिर्वा में सैंपलिंग के दौरान दुकानदार को हड़काते जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह
कन्नौज/तिर्वा। कृषि विभाग ने शनिवार को तिर्वा, गुरसहायगंज, हसेरन, नादेमऊ में खाद-बीज की दुकानों पर छापेमारी का अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानदार दुकानें बंद करके गायब हो गए। जबकि कुछ दुकानों में एक्सपाइरी डेट की दवाएं बिकती मिली। टीम ने कई दुकानें से सेंपल लिए हैं, जबकि एक दुकान का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की है।
जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह यादव के मुताबिक राजकीय बीज भंडार तिर्वा में किसानों को जबरदस्ती कल्चर साथ में दिया जा रहा था। गोदाम प्रभारी को भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं करने की हिदायद दी। तिर्वा कस्बे के कुशवाहा बीज भंडार पर जब छापा मारा गया तो उसकी दुकान पर अधिकांश दवाइयां व कीटनाशक एक्सपाइरी डेट के मिले। इस पर उन्होंने कई दवाइयों के सेंपल लिए। इस दौरान दुकानदार बसंत सिंह कुशवाहा से नोकझोंक भी हुई। दुकान का लाइसेंस निलंबित किए जाने की संस्तुति कृषि रक्षा अधिकारी को भेजी जा रही है। इसी तरह से नादेमऊ में आकाश सीड एजेंसी, चौहान ट्रेडर्स, बालाजी बीज भंडार पर छापेमारी की गई। दुकानों पर रजिस्टर पर एथारिटी चढ़ी नहीं मिली। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। हसेरन में हर्ष खाद भंडार, कृष्णा खाद भंडार का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा अन्य दुकानदार दुकाने बंद कर भाग गए। गुरसहायगंज में भी निरीक्षण के दौरान दुकानें बंद हो गई। राजकीय बीज भंडार के दुकानदार को बुलवाकर दुकान खुलवाई गई। कृषि अधिकारी ने बताया कि अधिकतर दुकानों पर गेहूं बीज के साथ कल्चर दिए जाने की शिकायतें मिली। कहा कि पीवी डब्लू-343 फुल रेट पर है। इसके अलावा पीवी डब्लू-502 पर 1200 रुपया प्रति क्विंटल की छूट है। किसानों को 640 रुपए का एक बैग पर भुगतान करना है। इसके अलावा अन्य प्रजातियों का रेट भी लगभग यही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई दुकानदार उनको साथ में कल्चर अथवा अधिक दाम वसूलता है तो उसकी शिकायत करे। दुकानदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जनप्रतिनिधियों की सिफारिशों से रहे परेशान
कन्नौज। जिला कृषि अधिकारी ने करीब आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान काफी संख्या में दुकानदार अपनी दुकानों बंद कर भाग गए। जिन दुकानों को देखा गया, उन दुकानों पर किसी तरह की लिखापढ़ी नहीं किए जाने के लिए जनप्रतिनिधियों के फोन दिन भर घनघनाते रहे। जिसको लेकर अधिकारी पूरे दिन हलकान रहे। जनता को परेशान करने वालों की पैरवी करके कई नेताओं ने अपनी फजीहत भी कराई, क्योंकि अफसर ने दो-टूक लहजे में कहा कि किसानों का दोहन करने वालों को दंड अवश्य मिलेगा।