फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   चाइनीज पटाखों की रही धूम

चाइनीज पटाखों की रही धूम

Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। तहसील जाने वाले मार्ग पर खाली पडे़ खेतों में लगी आतिशबाजी की दुकानों में गुरुवार की सुबह से ही ग्राहकों तांता लगा रहा। बाजार में चाइनीज पटाखों की धूम रही। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली पुलिस के साथ फायर बिग्रेड की टीम को भी मौके पर तैनात किया गया था। इस बार बाजार में 44 दुकानें लगाई गई थी।
विज्ञापन

प्रशासन के कड़े रुख के चलते इस बार आतिशबाजी बिक्री के लिए निर्धारित किए गए स्थान पर किसी हादसे से निपटने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। आतिशबाजी की हर दुकान के पास पानी का भरा ड्रम तथा बाल्टी की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा अग्निशमन दल भी वहां किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए कैंप किए था। कोतवाली पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद थी। दारोगा तारकनाथ के नेतृत्व में पुलिस टीम भी आतिशबाजी बाजार पर नजर गढ़ाए रही। महंगाई के बावजूद दीपावली की खुशी में आतिशबाजी की जमकर खरीददारी हुई। खरीदारी करने आने वालों की भीड़ का आलम यह था कि पूरे दिन वहां मेला जैसा लगा रहा। एक अनुमान के तहत कई लाख रूपए की आतिशबाजी दीपावली की खुशी में कुछ ही घंटों में लोगों ने स्वाहा कर दी। देशी आतिशबाजी की अपेक्षाचाइनीज आतिशबाजी की इस बार ज्यादा मांग रही। तमाम तरह के चाइनीज आइटमों से सजी आतिशबाजी की दुकान पर खरीददारों की उमड़ी भीड़ का दुकानदारों ने जमकर लाभ उठाया। दुकानदारों ने प्रिंट रेट से भी अधिक रुपये वसूले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed