फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   165 गांवों की बिजली गुल, त्योहार बदरंग

165 गांवों की बिजली गुल, त्योहार बदरंग

Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। बहवलपुर स्थित 33/11 केवी सब स्टेशन में रविवार रात तेज धमाके के साथ तीनों फीडरों की सीटी फुंकने के साथ केबिल भी जल गई। इसके अलावा वीसीबी मशीनों की रिले भी खराब हो गई। इसके कारण क्षेत्र के 165 गांवों की बिजली गुल होने से ग्रामीणों का दीपावली का त्योहार बदरंग हो गया है।
विज्ञापन

सब स्टेशन पर तैनात एसएसओ अजब सिंह ने बताया बीती रात 12:20 बजे तेज धमाके के साथ खोजीपुर, विशुनगढ़ और कसाबा फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। सब स्टेशन में करंट फैल गया। कर्मचारी जान बचाकर भाग निकले। कुछ देर बाद लौटे तो देखा पांच एमवीए ट्रांसफार्मर से निकली 11 केवी केबिल जल गई है। वीसीबी मशीनों में लगी छह सीटी फुंक गई हैं और रिले भी खराब हो गई है। तत्काल इसकी सूचना एसडीओ और जेई को दी गई। एसएसआई ने बताया तीनों फीडरों की वीसीबी मशीनें खराब हैं। लाइन में फाल्ट आने पर आटोमेटिक ट्रिपिंग नहीं होती है। इसी वजह से सीटी फुंक गईं और केबिल जल गई। जर्जर वीसीबी मशीनों पर शट डाउन लेते या वापस करते समय आग की लपट निकलती है। इसलिए लाठी की सहायता से दूर खड़े होकर यह काम किया जाता है। यदि समय रहते वीसीबी मशीनों की मरम्मत नहीं कराई गई तो कर्मचारियों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। जेई अवनीश कुमार ने बताया नई सीटी का इंतजाम कराने के लिए वह फर्रूखाबाद रवाना हो गए। नयी सीटी लगाए जाते ही ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed