फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   स्वास्थ्य जांच टीम को बंद मिला स्कूल

स्वास्थ्य जांच टीम को बंद मिला स्कूल

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज/जलालाबाद। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जलालाबाद ब्लाक क्षेत्र के गांव ककलापुर में पहुंची डाक्टरों की टीम को सुबह 10 बजे उच्च प्राथमिक स्कूल में ताला लटकता मिला। मामला बीएसए तक पहुचने के बाद 11 बजे स्कूल खुल सका। इसके बाद बच्चों को घर से बुलाकर उनकी सेहत की जांच की गई।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी डा.वरुण कटियार, डा. नीरज यादव, एनपीए अब्दुल्ला, एएनएम प्रीती देवी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ककलापुर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। सुबह 10 बजे के वक्त बच्चे गेट के बाहर खड़े टीचर के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में सिर्फ एक टीचर हैं। जब वे विभागीय कार्य से कहीं जाते हैं तो स्कूल बंद रहता है। करीब एक घंटे तक डाक्टरों की टीम व बच्चे बैठे रहे। सूचना मिलने पर बीएसए चंद्रजीत यादव ने बीईओ को तत्काल स्कूल खुलवाने के आदेश दिए। इसके बाद करीब एक घंटे बाद स्कूल खुल सका। टीचर का कहना है कि उन्हें स्वास्थ्य टीम के पहुंचने की जानकारी शिक्षा विभाग ने नहीं दी थी। बाद में टीम ने यहां दर्जनों बच्चों का परीक्षण किया। शुक्रवार को यह टीम भुरजानी पहुंची तो स्कूल में बच्चे कम मिले। यहां पर भी टीचर को स्वास्थ्य टीम के पहुंचने की जानकारी पहले से नहीं दी गई। टीम के पहुंचने के बाद जब हल्ला मचा तो गांव में लोगों को भेजकर बच्चों को बुलाया गया। तब कहीं जाकर चेकअप हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed