फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   अस्पताल के लिए दान की अमेरिकी डाक्टर ने भूमि

अस्पताल के लिए दान की अमेरिकी डाक्टर ने भूमि

Wed, 08 Oct 2014 05:32 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Wed, 08 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। तालग्राम क्षेत्र के निवासी अमेरिकी नागरिकता प्राप्त डाक्टर दंपति ने ग्राम बैसापुर स्थित अपनी पैतृक जमीन अस्पताल बनवाने के लिए दान में दे दी। मंगलवार को दंपति ने रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचकर राज्यपाल के नाम रजिस्ट्री कर दी।
विज्ञापन

अमेरिका में रह रहे डॉ गंगाविष्णु कनौजिया मंगलवार को अपनी पत्नी साधना कनौजिया के साथ तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने उपजिलाधिकारी रामबहादुर वर्मा से भेंटकर तालग्राम क्षेत्र के ग्राम बैसापुर में स्थित अपनी एक एकड़ भूमि को अस्पताल बनवाने के लिए दान में देने की लिखापढ़ी की। कन्नौज से आए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन बाजपेई और एसडीएम एनआरआई दंपति को लेकर रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचे। यहां पर अधिवक्ता नेम सिंह यादव और वसीकानवीस दिनेश सिंह यादव से पचास रुपये के स्टांप पेपर पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम गाटा संख्या 130 रकबा एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री उप रजिस्ट्रार प्रद्युम्न सिंह के समक्ष कर दी।
विज्ञापन

जमीन से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद डाक्टर गंगाविष्णु ने बताया कि दान की गई जमीन पर साधना विष्णु जन स्वास्थ्य चिकित्सालय के नाम से अस्पताल खोला जाएगा। लिखापढ़ी में स्टांप, फोटो और फोटोकापी पर हुए व्यय का खर्च अधिवक्ता नेम सिंह यादव ने उठाया, जबकि निबंधन शुल्क के रूप में दस हजार 20 रुपये सीएमओ डॉ. पीएन बाजपेई ने जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed