फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   वीर सपूतों की झांकियों ने जगाई देशभक्ति

वीर सपूतों की झांकियों ने जगाई देशभक्ति

Mon, 15 Sep 2014 05:31 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Mon, 15 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई वीरांगना अवंतीवाई की जयंती
विज्ञापन

वक्ताओं ने रानी अवंतीबाई के जीवन पर की चर्चा
नादेमऊ (कन्नौज)। कस्बे के नादेमऊ में वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती समारोह रविवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान देश के वीर सपूतों की जीवंत झांकियां निकाली गई। झांकियां देखकर लोग देशभक्ति के जज्बे से रोमांचित हुए।
सरस्वती विद्यामंदिर तिर्वा और नवनिर्माण शिक्षा निकेतन नादेमऊ के बच्चों ने देश के बलिदानियों की वेशभूषा में सजकर निकले तो मौजूद लोग देशभक्ति के एहसास से सराबोर हो गए। महाराणा प्रताप के स्वरूप में छात्र विवेक कुमार, शिवाजी बने जनेश, चंद्रशेखर आजाद के स्वरूप में रवी, सुभाषचंद्र बोस स्वरूप में अनुपम और भगत सिंह के स्वरूप में असलम ने बलिदानियों को याद दिलाई। वहीं भारत माता के स्वरूप में दीक्षा और घोड़े पर सवार होकर हाथ में तलवार लिए वीरांगना अवंतीवाई के स्वरूप में मनीषा ने उनकी यादें ताजा कराई। कस्बे के मुख्य मार्ग से भ्रमण करते हुए यह शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। इस दौरान देशभक्ति के गीतों ने माहौल को जोश से भर दिया। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने सभी बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके बाद हुई सभा में मध्य प्रदेश के दमौह के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने वीरांगना अवंतीवाई के जीवन चरित्र से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह राजपूत ने शिक्षा पर जोर दिया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा प्रतिभा जाति धर्म और संप्रदाय की नहीं समाज की अमूल धरोहर होती है। पूर्व सांसद प्रो. रामबख्श सिंह वर्मा ने कहा जीवन संघर्ष का नाम है। सामाजिक समन्वय का भाव बढ़े यह उनका उद्देश्य, लेकिन स्वाभिमान के साथ समझौता न करने पर बल दिया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व प्रत्याशी आलोक वर्मा, भाजयुमो क्षेत्रीय सह संयोजक विपिन द्विवेदी, ओमकार सिंह वर्मा, कायमगंज की पूर्व चेयरमैन मिथलेश अग्रवाल, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, फर्रुखाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, श्यामस्वरूप चतुर्वेदी ने भी विचार व्यक्त किए। दिल्ली से पधारी राधिका लोधी, उन्नाव के विनोद लोधी ने गीत प्रस्तुत किए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोवर्धनलाल कनौजिया की अध्यक्षता और लज्जाराम वर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला महामंत्री राजीव दुबे, हिमांक त्रिपाठी, जितेंद्र शाक्य, शंभूदयाल मौर्य, विजय गुप्ता, नेता रामबख्श आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वसमाज के लोगों का किया सम्मान
नादेमऊ (कन्नौज)। समारोह के दौरान मंच पर मौजूद अतिथियों के साथ सर्वसमाज के वरिष्ठजनों को शाल उढ़ाकर, प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। प्रो. रामबख्श सिंह वर्मा, ओमकार सिंह वर्मा ने डॉ. साक्षी महाराज को और आलोक वर्मा, विपिन द्विवेदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद प्रहलाद सिंह पटेल को प्रतीक चिन्ह, शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्रनाथ त्रिपाठी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला महामंत्री राजीव दुबे, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, कायमगंज की चेयरमैन मिथलेश अग्रवाल, दिल्ली की राधिका पटेल, मध्य प्रदेश की आईएएस अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह राजपूत, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोवर्धनलाल कनौजिया, फर्रूखाबाद के डॉ. भूदेव सिंह राजपूत समेत लगभग तीन दर्जन से भी अधिक समाज के वरिष्ठजनों और जनप्रतिनिधियों को आयोजकों ने शाल और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

ये भी बोले साक्षी महाराज
छिबरामऊ (कन्नौज)। उन्नाव के सांसद डॉ. हरिसच्चिदानंद साक्षीजी महाराज ने रविवार को महात्मा गांधी पर भी तंज कसे। उन्होंने वीरांगना अवंतीबाई जयंती समारोह में अपने अपने संबोधन के दौरान कहा कि आजादी पर किसी एक की बपौती नहीं। यह लहू के भाव मिली थी। आजादी साबरमती के संत ने नहीं देश को नेता सुभाषचंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, वीरांगना अवंती बाई जैसी वीरांगनाओं ने अपने बलिदान से दिलाई है। साक्षी महाराज ने कहा राजनैतिक लोगों के जाल में मत फंसना। हिंदुस्तान को पहला ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जिसके नाम से पूरा विश्व कांप रहा है। उन्होंने उपचुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा मैनपुरी की जनता ने लगभग अपना पूरा काम कर दिया है। वहां का परिणाम भाजपा के पक्ष में आएगा। अब कन्नौज की बारी है। यहां के लोगों को अब इतिहास रचने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed