फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   श्रमिकों को फोटो युक्त स्मार्ट कार्ड

श्रमिकों को फोटो युक्त स्मार्ट कार्ड

Mon, 15 Sep 2014 05:31 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Mon, 15 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज श्रम प्रवर्तन विभाग जल्द ही जिले के पंजीकृत करीब 20 हजार श्रमिकों को स्मार्ट कार्ड देगा। पहले चरण में करीब पचास श्रमिकों फोटो युक्त पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। जिन श्रमिकों के मैनुअल कार्ड बनाए गए हैं उन्हें बारी-बारी से बुलाकर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी शिव शंकर पाल ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद जिले में नए पंजीयन कराने वाले सभी मजदूरों को कंप्यूटरीकृत श्रमिक कार्ड बनाने की प्रक्रिया बीते माह से संचालित की जा रही है। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए आने वाले श्रमिक के हाथों के निशान, आंखों की पुतली सहित कई महत्वपूर्ण डाटा को आन लाइन फीडिंग के बाद जारी किया जाता। विभाग के सहायक लेखाकर विभू मिश्र ने बताया क अभी तक करीबन तीन दर्जन श्रमिक स्मार्ट कार्ड डाटा को आनलाइन रजिस्टर्ड किया गया है। इनके आईडी कार्ड बनने के लिए कानपुर मुख्यालय भेजे गए हैं। कंप्यूटर चिप से लैस स्मार्ट कार्ड में श्रमिक के काम, निवास स्थान, फोटो, कार्य अनुभव, कार्यालय में पंजीयन तिथि, पहचान, लाभ लेने वाली योजनाओं का ब्योरा दर्ज किया गया है। स्मार्ट कार्ड पर आलाधिकारियों के हस्ताक्षर के बाद ही बांटे जाएंगे। स्मार्ट कार्ड में दर्ज डाटा को कहीं से भी विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर पंजीयन संख्या डालकर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

श्रमिकों का नहीं हो सका कौशल विकास
कन्नौज। निर्माण में लगे करीब 20 हजार श्रमिकों का अभी तक जिले में कौशल निखारने का प्रशिक्षण शुरू नहीं हो सका है। डीपीएमयू कार्यालय के अनुसार कौशल विकास मिशन के तहत जिले में लगभग 9 सैकड़ा श्रमिकों ने पंजीयन कराया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी कि माने तो ट्रेनिंग कराने के लिए श्रमिकों की सूची पहले ही डीपीएमयू कार्यालय को भेजी जा चुकी है लेकिन अभी तक ट्रेनिंग कराने संबंधी कोई जानकारी विभाग को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed