फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   पुरानी रंजिश में फायरिंग, एक घायल

पुरानी रंजिश में फायरिंग, एक घायल

Sun, 14 Sep 2014 05:31 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Sun, 14 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। विशुनगढ़ थाने के तहत ग्राम भोजपुर में पुरानी रंजिश को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक अधेड़ घायल हो गया। हमलावरों ने पूर्व प्रधान के घर के बाहर भी फायरिंग की। इससे वहां खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद सीओ समेत भारी पुलिस बल गांव पहुंच गया।
विज्ञापन

ग्राम भोजपुर में शनिवार शाम करीब 4.30 बजे उस समय भगदड़ मच गई, जब गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें घर के दरवाजे पर बैठा ब्रजेश यादव गोली लगने से घायल हो गया। हमलावरों ने पूर्व प्रधान रामकुमार के दरवाजे पर भी फायरिंग की ठेकेदार अतर सिंह की खड़ी इंडिका कार भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी गई। गोली लगने से घायल ब्रजेश सिंह को के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल कन्नौज रिफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही सीओ रमेशकुमार भारतीय अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती घायल से घटना के संबंध में पूछताछ कर ग्राम भोजपुर रवाना हो गए। उधर विशुनगढ़ थानाध्यक्ष आदित्यप्रकाश यादव पुलिस व पीएसी बल के साथ गांव पहुंच गए। देर रात तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed