{"_id":"35-190449","slug":"Kannauj-190449-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"इत्र कारखाने में लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इत्र कारखाने में लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार
Kannauj
Updated Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। शहर के मुहल्ला भटपुरी स्थित हिंदुस्तान फ्रेगरेंस एंड फ्लेवर कंपनी में 22 दिन पहले हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पनडुब्बी गिरोह के दो लुटेरों को पकड़ लिया गया है, जबकि उनके सात साथी फरार हैं। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
एसपी एके जैन ने मंगलवार को कोतवाली में बताया कि 30 जून की रात इत्र फैक्ट्री में लुटेरों ने धावा बोलकर अकौड़नपुरवा निवासी गार्ड प्रमोद कश्यप को बंधक बनाकर उसकी बंदूक, कारतूस, फैक्ट्री में रखा करीब 75 हजार रुपये का सामान लूट लिया था। स्वाट टीम, सर्विलांस टीम व कोतवाली पुलिस ने छानबीन के बाद शानू उर्फ जलीस और सोनू पुत्रगण छन्ने निवासी जयसिंहपुुरवा को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक खेत में हल चलवाकर कारतूस की बेटी बरामद कर ली, जबकि बंदूक लेकर लुटेरों का साथी शंकर वाल्मीकि पुत्र बाबूराम निवासी ईदगाह कालोनी 22 नंबर पहले ही भाग चुका था।
पूछताछ में शानू व सोनू ने बताया कि लूट में उनके साथ सोनू कबाड़ी पुत्र रब्बू निवासी पाटानाला, भोलू उर्फ गोलू पुत्र कल्लू निवासी चिरैयागंज, शंकर, भन्नू पुत्रगण बाबूलाल निवासी ईदगाह कालोनी, रवी उर्फ करिया पुत्र प्रकाश निवासी शेखाना के अलावा मारुति वैन चालक भी शामिल थे। मारुति वैन की तलाश की जा रही है। इस गिरोह को शहर के कुछ सफेदपोश लोग संरक्षण दे रहे हैं। अपराधियों के मददगार लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है, ताकि जेल की हवा खिलाई जा सके। खुलासे के दौरान एएसपी सुभाष शाक्य, सीओ करन सिंह, स्वाट टीम प्रभारी दिनेश यादव, सर्विलांस टीम प्रभारी तारिक, कोतवाल भुल्लन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
वैन से जाकर करते हैं अपराध
कन्नौज। एसपी के अनुसार मुहल्ला शिखाना निवासी शातिर अपराधी नदीम उर्फ पनडुब्बी ने अपना गिरोह बढ़ा लिया है। शहर के दर्जनों युवक उसके गिरोह से जुड़ गए हैं। पनडुब्बी की गैर मौजूदगी में शंकर वाल्मीकि इस गिरोह का संचालन करता है। इस गिरोह नेमारुति वैन भी खरीद ली है। ये बदमाश मारुति वैन से जाकर लूटपाट व चोरी की वारदातें करते हैं। चुराया व लूटा गया माल मारुति वैन में ही रखकर भागते हैं।
व्यापारी नेता के घर चोरी कबूली
कन्नौज। एसपी के अनुसार पकड़े गए लुटेरों ने व्यापारी नेता दिलीप गुप्ता के खाली पड़े घर में वर्ष 2013 में चोरी करने की बात कबूली है। वहां से इस गिरोह ने करीब 15 लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान चुराया था।