फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ईवीएम के पास फटके तो सीधे पड़ेगी गोली

ईवीएम के पास फटके तो सीधे पड़ेगी गोली

Sat, 26 Apr 2014 05:30 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Sat, 26 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। सदर मंडी समिति परिसर स्थित स्ट्रांगरूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम को रखा गया है।
विज्ञापन

प्रेक्षक ने मंडी समिति पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था जांची। पैरा मिलेट्री फोर्स ईवीएम की सुरक्षा करेगी। स्ट्रांग रूम
के आसपास किसी के फटकने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले को देखते ही गोली मारने के आदेश हैं।
स्ट्रांग रूम पर निगाह रखने के लिए चौबीस घंटे अत्याधुनिक हथियारों से लैस सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है। इसके साथ स्ट्रंाग रूम के दरवाजों को सीलबंद किया गया है और मंडी समिति परिसर में आने-जाने वाले सभी लोगों पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। ईवीएम जिन कमरों में रखी गई हैं वहां पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ पैरा मिलेट्री फोर्स के जवानों की तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक समेत जिले के प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर स्ट्रंाग रूम का औचक निरीक्षण करेंगे। स्ट्रंाग रूम में सुरक्षा की दृष्टि से कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। इसमें नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी की भी तैनाती की गई है। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया प्रात: 6 बजे से 2 बजे तक प्रथम शिफ्ट में नोडल अधिकारी एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला, सहायक नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार तिर्वा राम करन वर्मा को लगाया गया है। दूसरी शिफ्ट में 2 बजे से रात 10 बजे तक तिर्वा एसडीएम महेश चंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार को लगाया गया है। इसी तरह उपजिलाधिकारी छिबरामऊ राम बहादुर वर्मा व नायब तहसीलदार कन्नौज प्रेम नारायण प्रजापति को रात 10 बजे प्रात: 6 बजे तक लगाया गया है। यह तैनाती मतगणना के दिन 16 मई तक लागू रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed