फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   पांच के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट

पांच के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Sat, 18 May 2013 05:30 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Sat, 18 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। गैस एजेंसी के आवेदन में फर्जी अभिलेख तैयार कर आवेदन करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इन लोगों में हसेरन ब्लाक प्रमुख की मां व लाख की मौजूदा ग्रामप्रधान, पंचायत सेक्रेटरी व आवेदक सहित पांच लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव के निवासी सोमेश कुमार सिंह पुत्र पेशकार सिंह ने हसेरन के ब्लाक प्रमुख उदय राजपूत की मां व लाख ग्रामसभा की पूर्व प्रधान प्रेमादेवी पत्नी प्रेमनरायन, लाख ग्रामसभा की मौजूदा ग्रामप्रधान अर्चना देवी पत्नी रवि राजपूत निवासी इमलिया, शेरपाल सिंह पुत्र लेखपाल सिंह निवासी लाख, ग्रामसभा के मौजूदा सेक्रेटरी सुभाषचंद्र वर्मा व धीरज कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी अगुवासी थाना डेरापुर जिला कानपुर देहात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में हवाला दिया है कि एक साल पहले इंदरगढ़ क्षेत्र में इंडेन गैस एजेंसी के लिए समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। उसके लिए उक्त विज्ञापन में उसने आवेदन किया था। उसके विरोध में धीरज कुमार ने भी अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र व लाख गांव का मूल निवासी होने का प्रमाणपत्र दर्शाकर आवेदन किया था। धीरज कानपुर देहात का मूल निवासी है। उसने प्रधान व पंचायत सेक्रेटरी व अन्य लोगों से सांठगांठ करके फर्जी अभिलेख तैयार करा लिए। इस वजह से सोमेश कुमार को गैस एजेंसी का आवंटन नहीं हो सका। फर्जी अभिलेखों की जानकारी मिलने पर उसने इंदरगढ़ थाना पुलिस से शिकायत भी की। लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली। सीजेएम कोर्ट के आदेश के बाद मामला दर्ज किया गया। उधर इस प्रकरण को लेकर इंदरगढ़ थानाध्यक्ष आरके सरोज का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। मामले में हसेरन के ब्लाक प्रमुख उदय राजपूत का कहना है कि उनकी छवि को प्रभावित करने के लिए विरोधियों के षड़यंत्र पर उनके परिवार को फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed