{"_id":"35-123671","slug":"Kannauj-123671-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कालोनी में बनेंगे प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम कालोनी में बनेंगे प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल
Kannauj
Updated Wed, 13 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ (कन्नौज)। कांशीराम कालोनी में रह रहे परिवारों के बच्चों को पढ़ने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। मंगलवार से कालोनी परिसर के अंदर ही प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल का निर्माण शुरू हो गया। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार दुबे ने नींव खोद कर निर्माण का शुभारंभ किया।
जीटी रोड बाईपास पर स्थित कांशीराम कालोनी में 11 सौ आवासों में लोग रहते हैं। ऐसे में इस कालोनी में रहने वाले परिवार के बच्चों के लिए शासन ने प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय स्वीकृत किया है। पहले तो इन विद्यालयों के निर्माण के लिए कालोनी के पीछे चहारदीवारी के बाहर जमीन चिह्नित कर उस पर निर्माण शुरू कराया था लेकिन बाद में जमीन की विधिवत पैमाइश न हो पाने के कारण एसडीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल ने काम रुकवा दिया। अब एक बार फिर शिक्षा विभाग की पहल पर प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए कालोनी की चहारदीवारी के अंदर उत्तरी छोर पर जमीन को चिह्नित कर निर्माण शुरू हो गया है। मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुनीलकुमार दुबे ने भवन प्रभारी प्रधानाध्यापक मौलाना मुस्तकीम व प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री अनूप कुमार मिश्रा की मौजूदगी में प्राइमरी स्कूल की नींव खोद कर निर्माण की शुरूआत कराई।
साढ़े पंद्रह लाख में बनेंगे दोनों विद्यालय
खंड शिक्षा अधिकारी सुनीलकुमार दुबे ने बताया कि कांशीराम कालोनी में निर्माणाधीन प्राइमरी स्कूल की लागत 6 लाख 40 हजार रुपए आने का अनुमान है। इस बजट में भवन प्रभारी को 2 कमरे बरामदा, आफिस, शौचालय व किचन का निर्माण कराना है। इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय के निर्माण में 9 लाख एक हजार रुपए लागत से 4 कमरे, बरामदा, आफिस, किचन व शौचालय बनवाए जाएंगे। बताया कि कांशीराम कालोनी में पहले मल्टीस्टोरी स्कूल भवन का निर्माण कराने की योजना थी जिस पर करीब 41 लाख रूपए लागत का बजट स्वीकृत था। इसी तरह शहरी गरीब आवास योजना के तहत ग्राम बढ़ैपुर में बन रही आवासीय कालोनी में भी प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूल का निर्माण स्वीकृत है। जमीन की पैमाइश होने के बाद वहां भी विद्यालय निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।